आतंक को मुंह चिढ़ाकर दिल्ली पहुंचेंगे पर्यटक : शैलजा
शैलजा ने कहा कि भारत ही नहीं, पूरी दुनिया आतंकी हमले के साये में जी रही है। बकौल शैलजा, "हम खेलों के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी और घरेलू पर्यटकों के नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। हमें नहीं लगता कि हमले से संबंधित कोई खतरा उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोक पाएगा।"
शैलजा ने कहा कि भारत सरकार किसी भी स्तर के खतरे से निपटने में सक्षम है और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों तथा दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा, "हमारी तैयारी जोरों पर है। हम खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की स्थिति में होंगे।"
पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार टैक्सी चालकों और रेस्त्रां कर्मियों को विदेशी और देसी पर्यटकों के साथ अच्छा बर्ताव करने का प्रशिक्षण दे रही है। इनमें ऑटोरिक्शा चालक और होटलों में काम करने वाले बैरे भी शामिल हैं। इन सबको अंग्रेजी भी सिखाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications