अग्नि-2 का सफल परीक्षण, एंटनी ने दी बधाई (लीड-4)
सोमवार को अग्नि-2 के सफल परीक्षण के बाद एंटनी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख वी.के.सारस्वत को टेलीफोन पर बधाई दी। उन्होंने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ वैज्ञनिकों के योगदान की भी सराहना की।
मध्यम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण उड़ीसा के भद्रक जिले के व्हीलर द्वीप से सैन्यकर्मियों ने परीक्षण अभ्यास के दौरान किया। इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है।
एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस.पी.दाश ने आईएएनएस से कहा, "मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण सुबह 9.18 बजे किया गया। यह परीक्षण बेहद सफल रहा। मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए।"
अग्नि-2 एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। यह 20 मीटर लंबी है और 1,000 किलोग्राम का भार वहन करने की क्षमता से युक्त है। भार में कमी लाकर मिसाइल की मारक क्षमता को 3,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसे रेल और सड़क मोबाइल लांचर से प्रक्षेपित किया जा सकता है।
मिसाइल के परीक्षण की तैयारी में केवल 15 मिनट लगे। अग्नि श्रेणी की पहली मिसाइल का वर्ष 1999 में इसी जगह से परीक्षण किया गया था। इसी मिशन के गत मई और नवंबर में हुए पिछले दोनों परीक्षण नाकाम रहे थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सारी त्रुटियां दूर कर दी गई हैं।
सोमवार के सफल परीक्षण के बाद सेना के सामरिक बल ने अग्नि श्रेणी की तीनों मिसाइलों का तीन महीने के दौरान परीक्षण पूरा कर लिया है। फरवरी में 3,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली अग्नि-3 और मार्च में 700 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया था
परीक्षण कार्यक्रम में रक्षा मामलों के 100 से अधिक वैज्ञानिक उपस्थित थे, जिसमें डीआरडीओ के प्रमुख वी.के.सारस्वत और अग्नि कार्यक्रम के निदेशक अविनाश चंद्रा शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications