अफगानिस्तान में धार्मिक नेता सहित 5 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कुनार प्रांत में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने धार्मिक नेता रहमान गुल और उनके दो संबंधियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर उस वक्त हमला किया जब वे घर लौट रहे थे।
एक अन्य घटना में रविवार रात कंधार शहर में आत्मघाती हमले की योजना बना रहे तीन हमलावरों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। कंधार में गर्वनर के प्रवक्ता जालमई अयूबी ने सोमवार को कहा कि एक आत्मघाती हमलावर अफगान सीमा पुलिस बल के परिसर में विस्फोट करना चाहता था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया।
प्रवक्ता ने कहा कि परिसर में दो और आत्मघाती हमलावर प्रवेश करने की कोशिश में थे लेकिन वे भी सुरक्षाकर्मियों के हाथों मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications