बिहार से इनामी नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महनिदेशक नीलमणि ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली राजग्रही राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद चेनारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 10 वर्षो से पुलिस को इसकी कई मामले में तलाश थी। सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
उन्होंने बताया कि केवल रोहतास जिले की नौ बड़ी नक्सली वारदातों में यह आरोपी है। पुलिस के अनुसार इसकी तलाश झारखण्ड और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी थी। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है, पुलिस को उम्मीद है कि उससे कई अहम जानकारी मिलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications