इराक में इमाम की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि आतंकवादियों ने तड़के बाकूबा शहर के सादिया इलाके में सुन्नी इमाम अबदुल्लाह जैसम शकूर (70)के घर धावा बोल दिया।
सादिया क्षेत्र के निदेशक अहमद-अल जारोकॉशी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिवार के सदस्यों के सामने शकूर पर चाकू से हमला किया। फिर उनका सिर कलम करने के बाद उसे एक बिजली के खंभे पर टांग दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications