2010-11 के आधारभूत ढांचे के लक्ष्य के प्रमुख बिंदु

-भारत वर्तमान बिजली उत्पादन में 20,359 मेगावॉट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता जोड़ेगा।

-कुल 830,76.9 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन क्षमता लक्ष्य का 13.8 प्रतिशत हिस्सा निजी क्षेत्र से आएगा।

-17,500 गांवों का विद्युतीकरण किया जाएगा, 4.7 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली मिलेगी।

-पिछले वित्तीय वर्ष के 2008.93 किलोमीटर के विपरीत 2010-11 में 2,500 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण।

-वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9,000 किलोमीटर लंबे राजमार्गो के ठेके दिए जाएंगे।

-सड़कों और राजमार्गो के निर्माण पर 35,680.86 करोड़ रुपये व्यय होगा। निजी क्षेत्र इसमें से 21,256 करोड़ रुपये का योगदान करेगा।

-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 19,090 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण और 15,000 किलोमीटर सड़कों के सुधार के लिए 22,000 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे 6,000 बस्तियों को संपर्क मार्ग की सुविधा मिलेगी।

-यात्रियों और माल के तेज परिवहन के लिए रेलवे इस वित्तीय वर्ष में 18,000 वैगनों, 4,000 कोचों के साथ 1,019 किलोमीटर लंबी नई पटरियां बिछाएगा।

-वर्तमान वित्तीय वर्ष में 21 बंदरगाहों की उन्नतिकरण परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है।

-बंदरगाहों में 16.845 करोड़ टन क्षमता का विस्तार किया जाएगा, निजी क्षेत्र से 13,891 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने की योजना।

-सरकार चाहती है कि निजी क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू में हवाई अड्डों के विकास में 2,635 करोड़ रुपये का निवेश करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+