भगदड़ की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति में रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (वाणिज्यिक) ब्रजमोहन, रेलवे सुरक्षा बल (उत्तर रेलवे) के अतिरिक्त महानिदेशक पी.के.मेहता और रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (सिविल इंजीनियरिंग) एस.के.मलिक को शामिल किया गया है।
इससे पहले रेल मंत्री ने भगदड़ में मरे दो लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, मामूली रूप से घायलों को 15-15 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की वजह के बारे में यात्रियों का कहना था कि आखिरी मिनटों में रेलगाड़ी का प्लेटफॉर्म परिवर्तित किया गया, इस कारण यह दुर्घटना हुई। वही एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी का कहना है कि प्लेटफॉर्म 12 और 13 के फुटओवर ब्रिज पर कुछ लोगों को ठोकर लगने से यह स्थिति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications