कार गड्ढे में गिरी, 4 की मौत
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात बादशाहपुर-सोहना सड़क पर हुई। मारे गए लोग एक शादी से बाद लौट रहे थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"तेज गति से आ रही होंडा सीआरवी कार गढ्डे में जा गिरी। इसे एक पुलिया के निर्माण के लिए खोदा गया था।"
पुलिस ने बताया कि कार में सवार चारों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में से तीन की पहचान दिनेश, अमीर सिंह और कमल शर्मा के रूप में की गई है। चौथे व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि कमल कार चला रहा था जबकि अन्य तीनों पीछे बैठ हुए थे।
अधिकारी ने बताया ,"कार से शराब की बोतले मिली हैं। हादसे के वक्त वे शराब के नशे में थे या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्ठि हो सकेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications