बांग्लादेश रात को सीमा पर आवाजाही नियंत्रित करेगा
बांग्लादेश की गृह मंत्री सहरा खातून ने कहा कि बांग्लादेश राइफल्स और संबंधित जिला उपायुक्तों को सीमावर्ती इलाकों में रात को लोगों का आवागमन नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे बीएसएफ के हाथों होने वाली मौते टाली जा सकें।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच जनवरी में द्विपक्षीय वार्ता में बनी व्यापक सहमति के बाद ढाका ने यह कदम उठाया है।
अधिकारियों से स्थानीय प्रतिनिधियों से मिलकर लोगों को सीमावर्ती इलाकों में रात में आवागमन नहीं करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
बांग्लादेश के मीडिया ने एक गैर सरकारी संगठन ओधिकार के हवाले से कहा कि वर्ष 2000 से 2009 के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोलीबारी में 910 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक मारे गए। इनमें से अधिकांश घटनाएं रात में हुईं।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार भारत ने अपने सीमावर्ती इलाकों में नागरिकों के रात्रिकालीन आवागमन को प्रतिबंधित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications