भगदड़ में मरे बच्चे की शिनाख्त हुई
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को मची भगदड़ में मारे गए 10 वर्षीय बच्चे की शिनाख्त गोविंद के रूप में की गई है। इस भगदड़ में गोविंद के अलावा एक महिला की भी मौत हो गई थी।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गोविंद के शव की शिनाख्त सोमवार को उसके पिता अनिल राय ने की।
अधिकारी ने बताया कि भगदड़ में अनिल राय खुद घायल हो गए थे और जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने शवगृह जाकर अपने पुत्र के शव की शिनाख्त की।
उल्लेखनीय है कि भगदड़ उस समय मची थी कि जब बिहार जाने वाली एक रेलगाड़ी के पर चढ़ने के लिए सैकड़ों लोग एक साथ भागे। इसमें कई लोग घायल भी हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications