दिल के लिए अच्छा नहीं 'ओवरटाइम'
शोध से पता चला है कि सात घंटे की निर्धारित और नियमित कार्यावधि से तीन या उससे अधिक घंटे काम करने से दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने की आशंका 60 फीसदी तक बढ़ जाती है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन (यूसीएल) की जनपादिक रोग विज्ञानी मैरियाना विर्टानेन के मुताबिक इनमें दिल की बीमारियों से मौत, दिल का मामूली दौरा और एंजाइना शामिल हैं।
मैरियाना कहती हैं, "निर्धारित अवधि से अधिक समय तक काम करने और दिल संबंधी बीमारियों का पुराना रिश्ता है। इस दौरान लोग अधिक धूम्रपान करते हैं, मोटे हो जाते हैं या फिर उनके शरीर के अंदर केलोस्ट्रोल की मात्रा अनियंत्रित हो जाती है। इन सबसे मुख्य तौर पर दिल को खतरा होता है।"
मैरियाना ने 'द व्हाइटहॉल-2' नाम के अपने शोध की शुरुआत 1985 में की थी। इस दौरान उन्होंने 10,308 सरकारी कर्मचारियों पर नजर रखा। इन सबकी उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications