जी-8/जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन की योजना

उत्तरी ओंटारियों के पर्यटन स्थल हंट्सविले में 25 जून को जी-8 देशों के नेताओं का सम्मेलन होगा। टोरंटो में जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन 26 जून को होगा।

हर जी-8 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच होने वाले खूनी संघर्ष को देखते हुए कनाडा के अधिकारी अभेद्य सुरक्षा उपायों की तैयारी कर रहे हैं।

दूरस्थ इलाके में जी-8 का सम्मेलन होने के कारण अधिक लोगों के वहां पहुंचने की उम्मीद नहीं है इसलिए प्रदर्शनकारियों के समूह अपना ध्यान टोरंटो में जी-20 के सम्मेलन पर केंद्रित कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार भारी संख्या में जी-8 देशों के नेताओं के मुखौटे ब्रिटेन से कनाडा भेजे जाएंगे। इन मुखौटों को ऑक्सफेम ने बनाया है। कहा जा रहा है कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के मुखौटे बनाने में काफी व्यस्त है।

जी-8 शिखर सम्मेलन के दौरान जिन बड़े संगठनों के प्रदर्शन करने की उम्मीद है उनमें एमनेस्टी इंटरनेशनल, ग्रीनपीस, वर्ल्डविजन और कनाडियन लेबर कांग्रेस शामिल है।

जी-20 शिखर सम्मेलन टोरंटो के प्रमुख व्यापारिक केंद्र से जुड़े कन्वेंशन सेंटर में होगा। सम्मेलन की सुरक्षा की जिम्मेदारी फेडरल कनाडियन, माउंटेड पुलिस, कनाडियन फोर्सेस, प्रांतीय और शहर पुलिस की एकीकृत सुरक्षा इकाई को सौंपा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+