रायबरेली पहुंची सोनिया, साधा मायावती पर निशाना

रायबरेली के सरेनी कस्बे में भीड़ को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार जो धन भेज रही है, उसका प्रयोग उत्तर प्रदेश के विकास में नहीं हो रहा है। मायावती सरकार पर विकास के काम में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि वे राज्य सरकार से पूछे कि केंद्र द्वारा भेजा जा रहा पैसा विकास कार्यो में क्यों नहीं लग रहा है।

रायबरेली और अमेठी को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वाधिक उपेक्षा का शिकार बताते हुए सोनिया ने आह्वान किया के अगर वो विकास चाहते हैं तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाएं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह करीब 11 बजे के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के सरेनी कस्बे पहुंची, जहां उन्होंने उप डाकघर (सरेनी) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

सिंह के मुताबिक सरेनी के बाद वह डलमऊ कस्बे जाकर भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक्सचेंज में वाईमैक्स सेवा का उद्घाटन करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+