त्रिपुरा में चक्रवाती तूफान, 3 मरे
दक्षिण और पश्चिमी त्रिपुरा में मानसून पूर्व बारिश के साथ आए इस तूफान में 1,000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ी संख्या में जानवरों की मौत हुई है।
आपदा राहत विभाग के अनुसार तूफान की वजह से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत दीवार ढहने और बिजली गिरने से हो गई।
तूफान की वजह से घायल हुए 10 लोगों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सड़कों पर सैकड़ों पेड़, बिजली और टेलीफोन के खंभे गिरने से सोमवार को आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के निदेशक दिलीप साहा ने आईएएनएस से कहा, "इस तरह की मानसून पूर्व चक्रवाती हवाएं अगले एक महीने तक जारी रह सकती हैं।"
अगरतला राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एनआईटी) के भौतिकशास्त्री स्वपन भौमिक का कहना है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों की विशिष्ठ भौगोलिक स्थिति के कारण यहां बिजली गिरने की आशंका काफी ज्यादा रहती है। यहां मार्च से मई के बीच बिजली गिरने से हर साल औसतन 100 लोगों की मौत हो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications