भारत ने ढांचागत विकास के तिमाही लक्ष्य तय किए
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा, "हम आपको यह बताने में सक्षम होंगे कि हम कितना लक्ष्य तय कर रहे हैं और हम उसे कितना पूरा करने में सक्षम हो रहे हैं।"
आयोग द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों तथा निजी कंपनियों को मिलकर 20,359 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली क्षमता का निर्माण करना होगा। जून 2010 में खत्म होने वाली तिमाही में 4,126 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता का ही निर्माण होगा।
सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 14,507 मेगावॉट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता के निर्माण का लक्ष्य तय किया था लेकिन वह केवल 9,585 मेगावॉट क्षमता का ही निर्माण कर सकी।
पिछले वित्तीय वर्ष के 2,0008.93 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लक्ष्य के विपरीत वर्ष 2010-11 में 2,500 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार ने पहले हर रोज 20 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा था लेकिन इसको बाद में इसे 12-13 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications