अग्नि-2 के सफल परीक्षण पर एंटनी की बधाई
सोमवार को अग्नि-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद एंटनी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख वी.के.सारस्वत को टेलीफोन पर बधाई दी। उन्होंने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ वैज्ञनिकों के योगदान की सराहना की।
मध्यम दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण सोमवार सुबह उड़ीसा के भद्रक जिले के व्हीलर द्वीप से किया गया। इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है।
अग्नि-2 एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। यह 20 मीटर लंबी है और 1,000 किलोग्राम का भार वहन करने की क्षमता से युक्त है। भार में कमी लाकर मिसाइल की मारक क्षमता को 3,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसे रेल और सड़क मोबाइल लांचर से प्रक्षेपित किया जा सकता है।
मिसाइल के परीक्षण की तैयारी में केवल 15 मिनट लगे। अग्नि श्रेणी की पहली मिसाइल का वर्ष 1999 में परीक्षण किया गया था। इसी मिशन के गत मई और नवंबर में हुए पिछले दोनों परीक्षण नाकाम रहे थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सारी त्रुटियां दूर कर दी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications