यूरेनियम संवर्धन के लिए ईरान और तुर्की में समझौता
समाचार एजेंसी डीपीए ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामिन मेहमानपारासत के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। रामिन ने सोमवार को बताया कि समझौते के अनुसार ईरान संवर्धन के लिए तुर्की से यूरेनियम की अदला-बदली करेगा।
तुर्की और ब्राजील के नेताओं के साथ एक बैठक में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक की मेजबानी ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने की।
रामिन ने कहा कि लंबे दौर तक चली वार्ता के बाद तुर्की और ब्रजील के साथ समझौता हुआ है, जिसके तहत 1,200 किलोग्राम ईरानी कम संवर्धित यूरेनियम (एलईयू) को तब तक तुर्की भेजा जाएगा, जब तक तेहरान के मेडिकल रिएक्टर के लिए ईंधन नहीं मिल जाता।
रामिन ने कहा, "हम एक हफ्ते के भीतर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सूचित करेंगे। यदि आईएईए और फ्रांस, रूस व अमेरिका के साथ समझौता हो जाता है तो हम एक महीने में तुकी को एलईयू भेज देंगे।" उन्होंने कहा कि यह ईरान की ओर से उठाया गया महत्वूर्ण कदम है।
तुर्की में ईरान के यूरेनियम को आईएईए की देखरेख में तबतक रखा जाएगा, जबतक तेहरान रिएक्टर के लिए ईंधन की आपूर्ति नहीं की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications