चीन में कैंसर की दवा पर 1,300 प्रतिशत मुनाफा
बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत में कैंसर के रोगी महज 15.5 युआन (2.2 डॉलर) की लागत वाली दवा 213 युआन में खरीदने के लिए मजबूर हैं। दवा निर्माताओं को इस दवा पर 1,300 फीसदी का भारी मुनाफा मिल रहा है।
चीन के एक दैनिक अखबार के मुताबिक हुनान प्रांत के चांग्सा शहर की निवासी एक महिला जो गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित हैं, उन्हें डॉक्टर ने 213 युआन की कीमत वाली लुसुन पियान नाम की दवा खरीदने के लिए कहा है।
बाद में उन्होंने पता चला कि निर्माता कंपनी के लिए इस दवा को बनाने की लागत मात्र 15.5 युआन है।
बीजिंग न्यूज ने कहा कि अस्पताल ने यह दवा 136 युआन में खरीदी है, जबकि यहां इस दवा का मानक मूल्य 30 से 40 युआन के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications