हिमाचल प्रदेश के एम फिल में एक सीट बढ़ी

एचपीयू के कुलपति सुनील कुमार गुप्ता ने बताया, "हमने एम फिल पाठ्यक्रम में किसी दंपति की इकलौती बेटी के लिए सीट आरक्षित करने का फैसला किया है। यह आरक्षण व्यवस्था ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर इस साल से शुरू हो रहे सत्र से प्रभावी हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को रोकना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 की जनगणना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात 968 है।












Click it and Unblock the Notifications