तीस अफ़ग़ान विद्रोही मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सेनाओं और अफ़ग़ान फ़ौजों ने विभिन्न जगहों पर सैन्य अभियान चलाए हैं जिनमें 30 विद्रोही मारे गए हैं.
अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को हेलमंत, ग़ज़नी और ननगाहर प्रांतों में हुए इन अभियानों में सेना ने तेलिबान चरमपंथियों को निशाना बनाया है.
हेलमंद प्रांत में हुए एक ऑपरेशन में स्थानीय तालिबान कमांडर मुल्ला मोहम्मद हसन को निशाना बनाया गया.
उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और कम से कम दस संदिग्ध चरमपंथी इस अभियान में मारे गए.
ग़ज़नी प्रांत में छह चरमपंथी तब मारे गए जब उन्होंने स्थानीय सुरक्षाकर्मियों पर धावा बोला.
इन मुठभेड़ में ईंधन के तीन टैंकरों को आग लग गई.
देश के पूर्व में स्थित ननगाहर प्रांत में एक स्थानीय तालिबान कमांडर सहित आठ चरमपंथी मारे गए.












Click it and Unblock the Notifications