लखनऊ : किशोर ने पिता और दादी की जान ली
अन्य राज्यों की खबरें पढ़ें
यह घटना शहर के महानगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी की है। वहां हेड कंस्टेबल के पद पर तैनात 47 वर्षीय रमाशंकर साहू के 17 वर्षीय बेटे उत्कर्ष ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या का शक उस पर न जाए लिहाजा उसने अपने एक हाथ में एक गोली भी मार ली। पुलिस के मुताबिक जख्मी उत्कर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है।
पुलिस ने बताया कि हमें गुमराह करने के लिए ब्वॉज इंटर कालेज में पढ़ने वाले उत्कर्ष ने कहा कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उत्कर्ष की बुरी संगत के कारण रमाशंकर अक्सर उसे डांटते रहते थे। शुक्रवार की सुबह किसी बात पर डांटे जाने से नाराज बेटे ने अपने पिता और दादी के सिर पर गोली मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।













Click it and Unblock the Notifications