बस में करंट लगने से 28 की मौत
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बडरी गांव में हाइटेंशन वायर से एक बस से टकरा जाने की वजह से 28 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक करीब 35 बारातियों से भरी ये बस जब हाई टेंशन वायर के नीचे से गुजर रही थी तभी बस के ऊपर रखी एक आलमारी ये यह तार टकरा गया औऱ पूरी बस में करंट फैल गया।
मरने वालों में 23 महिलाएं और बच्चियां, एक पुरुष और चार बच्चे हैं। जिलाधिकारी के. के. खरे ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications