17 मई से सोनिया रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह लगभग 11 बजे पहुंचेंगी।
सिंह ने कहा कि इस दौरान गांधी संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगी।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया अपने पिछले दौरों की तरह क्षेत्र के विभिन्न गांवों का औचक भ्रमण करेंगी और वहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी बुधवार शाम दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications