बंद दरवाजों के भीतर मिले मनमोहन सिंह-अनिल अंबानी

Manmohan Singh, Anil Ambani
नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। कृष्णा-गोदावरी गैस बेसिन मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ ही दिनों के भीतर यह मुलाकात हुई है। बंद दरवाजे के अंदर हुई ये बैठक करीब एक घंटे तक चली।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अंबानी ने मीडिया के समक्ष सहमति जाहिर की है। लेकिन ये तय है कि इस मुद्दे पर अनिल की बड़ी किरकिरी हुई है। वहीं दूसरी ओर मुकदमे पर आए फैसले का सीधा-साधा लाभ मुकेश अंबानी को मिलने वाला है। बाजार में उनकी साख बढ़ी है जिसका सीधा असर मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर मूल्यों पर पड़ रहा है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ें

अनिल अंबानी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बारे में कुछ भी बोलने से सीधा इंकार किया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस संदर्भ में कोई विवरण देने से इंकार किया है। कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बाबत कहा कि मनमोहन सिंह अक्सर उद्योगपतियों से मुलाकात करते रहते हैं और यह मुलाकात उसी की एक कड़ी है।

अनिल अंबानी ने सप्ताहांत में कहा था कि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है। इससे रिलायंस नेचुरल रिसोस्रेज के 25 लाख शेयरधारकों के हितों की रक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार समूह की बिजली परियोजनाओं को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह छह सप्ताह के भीतर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ दोबारा सौदा करने के इच्छुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+