बेंगलुरू - जेल से अस्पताल पहुंचे हलप्पा

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मंत्री हरातलु हलप्पा को सीने में अचानक दर्द उठने के कारण पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हलप्पा को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया थे। उन्हे हवालात में ही सीने में दर्द की शिकायत हुई।

हलप्पा ने रविवार को राज्य की सीआईडी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। हलप्पा पर अपने दोस्त की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप है। शिमोगा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हलप्पा 2.30 मिनट पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाजिर हुए। विभिन्न आपराधिक मामलों की जांच के लिए वह पुलिस हिरासत में हैं। उन पर ये मामले तीन मई को दर्ज हुए थे। बलात्कार समेत कई मामलों में उनसे पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

गौरतलब है कि हलप्पा के दोस्त वेंकटेश मूर्ति की पत्नी ने हलप्पा पर आरोप लगाया था कि ह लप्पा ने शिमोगा में 27 नवंबर 2009 को उनके साथ बलात्कार किया। मूर्ति और उनकी पत्नी ने शिमोगा के पुलिस अधीक्षक के यहां तीन मई को हलप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चार मई से हलप्पा फरार थे। शिमोगा बेंगलुरू से करीब 270 किलोमीटर दूर है।

एक स्थानीय कन्नड़ अखबरार में ये रिपोर्ट छपने के बाद हलप्पा को तुरंत दो मई को ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा था। रविवार को हलप्पा ने इसी आरोप के चलते सीआईडी के सामने सरेंडर कर दिया था। हलप्पा ने अग्रिम जमानत के लिए सत्र न्यायालय में अपील की है जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+