रेड्डी बंधुओं को फिर से खनन की इजाजत मिली
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को रेड्डी बंधुओं को आंध्र प्रदेश के ओबुलापुरम स्थित लौह अयस्क खदान में फिर से खनन कार्य फिर से आरंभ करने की इस शर्त पर इजाजत दे दी कि वे सिर्फ अविवादित क्षेत्रों में ही खनन करेंगे।
पिछले सप्ताह न्यायालय ने बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। उनकी खदान आंध्र पदेश और कर्नाटक की सीमा पर ओबुलापुरम में है।
उल्लेखनीय है कि तीनों रेड्डी बंधु जी. करुणाकर रेड्डी, जी. जनार्दन रेड्डी और जी. सोमा शेखर रेड्डी राजनीतिक तौर पर बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications