वेतन वार्ता बीमा क्षेत्र में गतिरोध तोड़ने में विफल
कर्मचारी संघ जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन (जीआईपीएसए) से बेहतर वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रमुख मुंबई में शनिवार को हुई वार्ता में पहली बार उपस्थित हुए।
वित्तीय वर्ष 2009-10 में बीमा क्षेत्र में 14 प्रतिशत की वृद्धि को देखते हुए कर्मचारी संघ अच्छी वेतन वृद्धि के समझौते की उम्मीद में हैं।
आल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईआईईए) के अध्यक्ष जे.गुरुमूर्ति ने आईएएनएस से कहा कि लगता है कि प्रबंधन को पहले दिए गए 17.5 प्रतिशत के प्रस्ताव में वृद्धि का अधिकार नहीं था। वे चाहते थे कि यूनियन उस प्रस्ताव को स्वीकार कर ले।
यूनियन ने कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने की मांग की, इसका प्रबंधन ने विरोध किया और कहा कि पेंशन से कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
जीआईपीएसए के अनुसार केवल न्यू इंडिया पर अकेले ही पेंशन मद में करीब 626 करोड़ रुपये का बोझ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications