राजमार्गो के करीबी इलाकों के बच्चों में दमे का खतरा
मेयो क्लीनिक के शोधकर्ताओं ने यह जानने का प्रयास किया कि बच्चों में पाए जाने वाले दमे की बीमारी के पीछे उसके आसपड़ोस के माहौल का क्या असर पड़ता है।
मेयो क्लीनिक के 'डेवलपमेंट ऑफ कम्यूनिटी पेडियाट्रिक एंल एडोलेसेंट मेडिसीन' विभाग से जुड़े यंग जुन्ह कहते हैं, "हमने पाया कि मुख्य राजमार्गो और रेलमार्गो के किनारे रहने वाले बच्चों में दमे का शिकार होने की 40 से 70 फीसदी तक आशंका रहती है।"
जुन्ह मानते हैं कि दमे की बीमारी के इलाज या फिर उसके विकास के बारे में जानकारी हासिल करने के दौरान चिकित्सकों को उन बच्चों के आसपास के माहौल के बारे में भी जानना चाहिए, जहां वे रहते हैं।
शोधकर्ताओं ने 1976 से 1979 के बीच जन्मे 3970 लोगों पर अपने शोध को आधारित किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि राजमार्गो के किनारे रहने वाले 1947 लोगों में से 6.4 फीसदी को दमे ने अपनी चपेट में ले लिया है जबकि ऐसे स्थानों से दूर रहने वाले लोगों में से सिर्फ 4.5 प्रतिशत को यह बीमारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications