सड़क हादसे में 3 तीर्थयात्रियों की मौत
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस गुरदासपुर के नजदीक तीखे मोड़ के पास एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत काफी गंभीर है।
पुलिस अधिकारी ने बताया,"बस में तीर्थयात्री वैष्णोदेवी के दर्शन करने के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जा रहे थे।" गुरदासपुर शहर राजधानी चण्डीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications