निरुपमा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तलब

कोडरमा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जिन तीन चिकित्सकों ने निरुपमा के शव का पोस्टमार्टम किया था, उन्होंने उसकी मौत के समय का उल्लेख नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने विसरा और भ्रूण को भी संभाल कर नहीं रखा। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख नहीं है कि शरीर पर किसी चोट का निशान था या नहीं।
पढ़ें- निरुपमा की मां पैरोल पर रिहा
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक केपी सिह ने गुरुवार को कहा था कि इस कार्य में उन्हें योग्यता हासिल नहीं है और उन्होंने पहली बार पोस्टमार्टम किया था।
गौरतलब है कि पोस्टर्माटम के पहले पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि निरुपमा की हत्या दम घोंटकर की गई है। असल में निरुपमा गर्भवती थी और अपने साथी पत्रकार प्रियाभांशु रंजन से शादी करना चाहती थी। यही दो बातें उसकी मौत के सबसे बड़े कारण भी बने।












Click it and Unblock the Notifications