कनाडा में गुजराती समुदाय का सबसे बड़ा जमावड़ा

गुरमुख सिंह

टोरंटो, 8 मई (आईएएनएस)। गुजरात के निर्माण की 50वीं वर्षगांठ पर गांधीनगर में शुरू हुए वर्ष भर चलने वाले स्वर्णिम जयंती समारोहों के तहत कनाडा में दो दिवसीय स्वर्णिम जयंती समारोह में बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल को शनिवार को सम्मानित किया गया।

कनाडा के गुजराती व्यापार एसोसिएशन और ललित कला मंडल द्वारा आयोजित समारोह में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

टोरंटो कांग्रेस सेंटर में रावल के अलावा प्रफुल्ल देव, मनहर उधास और धारावाहिक 'उल्टा चश्मा' के अधिकांश कलाकार उपस्थित थे।

गुजराती व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद पुरोहित ने कहा कि सुनीता विलियम्स का सम्मान करने के बाद अब गुजराती समुदाय ने बॉलीवुड में भारी योगदान के लिए परेश रावल को विश्व गुजराती प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया है। गुजराती प्रतिभाओं को गुजरात गौरव पुरस्कार और कनाडा गुजराती गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

गांधीनगर में गुजरात सरकार द्वारा आमंत्रित किए गए दो कनाडियाई गुजारातियों में से एक पुरोहित ने कहा, "आज की तारीख में कनाडा में यह सबसे बड़ा गुजराती जमावड़ा है। हजारों टिकट पहले ही बिक चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि यह न केवल कनाडा में रहने वाले गुजरातियों की क्षमता दिखाने वरन कनाडा और गुजरात में व्यापार बढ़ाने का भी अवसर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+