महिला ने बेटी संग आग लगाई
बिसंड़ा कस्बे में अतर्रा बैरियर के समीप की रहने वाली गुड़िया (23) ने अपनी बेटी के साथ शुक्रवार देर रात आग लगा ली। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार दोपहर महिला की मौत हो गई।
पुलिस कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications