भारत: फांसी पर पार्टियाँ एकमत

भारत: फांसी पर पार्टियाँ एकमत

मुंबई हमलों के दोषी अजमल आमिर क़साब को न्यायालय की ओर से फांसी की सज़ा सुनाए जाने का भारत के सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है.

मुंबई हमले में दोषी ठहराए गए अजमल आमिर क़साब को गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने चार मामलों में मौत की सज़ा और पांच मामलों में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है.

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भी फ़ैसले का स्वागत किया और कहा, "अजमल आमिर क़साब को फांसी की सज़ा दिया जाना एक सकारात्मक क़दम है. यह उन लोगों के लिए खुला संदेश है जो भारत के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ना चाहते हैं."

उनका यह भी कहना था कि मुंबई हमले में दोषी पाए गए अन्य पाकिस्तानी चरमपंथियों को भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे.

केंद्रीय क़ानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, "लोगों की भावनाओं का सम्मान किया गया है और ये फ़ैसला पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश है."

भारत के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अदालत के फ़ैसले का स्वागत किया और मांग की है कि क़साब को जल्द से जल्द फांसी दी जाए.

भाजपा के वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज ने कहा, "यह एक खुला केस है और सरकार को संसद पर हमले में फांसी की सज़ा पाने वाले अफ़ज़ल गुरु जैसी स्थिति को नहीं दोहराना चाहिए. वोट बैंक के कारण क़साब को फांसी देने में देर नहीं करनी चाहिए."

भाजपा के प्रवक्ता सैयद शहनावाज़ हुसैन ने कहा, "भाजपा अदालत के फ़ैसले का स्वागत करती है लेकिन हमले के असल मुजरिमों को सज़ा मिलनी चाहिए और जब तक उन्हें सज़ा नहीं मिल जातील है सरकार को चैन से नहीं बैठना चाहिए."

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मांग की कसाब को जल्द से जल्द फांसी दे देनी चाहिए. ग़ौरतलब है कि हमले के समय देश से सभी राजनीतिक दलों ने इस हमले को मुंबई पर नहीं बल्कि देश पर हमला क़रार दिया था.

26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुम हमले में 166 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक घायल हुए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+