कर्नाटक के मंत्री हलप्पा के खिलाफ मामला दर्ज
शिमोगा के रहने वाले वेंकटेश मूर्ति की 33 वर्षीय पत्नी चंद्रावती ने रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले चंद्रावती ने अपने वकील के साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार से मुलाकात की। पुलिस ने बताया "हमें चंद्रावती की ओर से हलप्पा द्वारा उनका यौन उत्पीड़न किये जाने की शिकायत मिली है। इसी शिकायत के आधार पर हमने हलप्पा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।"
जब चंद्रावती के पति मूर्ति से पूछा गया कि उन्होने शिमोगा के बजाया बैंगलुरू में मुकदमा क्यों दर्ज कराया ? उन्होने कहा, "हमें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए हम यहां आए हैं।" उल्लेखनीय है कि एक स्थानीय कन्नड़ समाचार पत्र ने रविवार को अपनी एक खबर में खुलासा किया था कि हलप्पा ने अपने एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया है। लेकिन इस रपट में न तो हलप्पा का नाम था न ही यह जिक्र था कि घटना कब की है। पर हलप्पा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए रविवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।













Click it and Unblock the Notifications