नेपाल: पार्टी सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी अपनी ताकतों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 28 मई तक नेपाल में नया संविधान बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी है कि देश में शांति का माहौल हो। इसलिए शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हमें देश की बड़ी राजनीतिक ताकतों से समझौता कर लेना चाहिए।
नेताओं ने कहा कि देश में शांति स्थापित होने के बजाय माओवादी पार्टी और सत्तारूढ़ दलों के बीच खाई चौड़ी हुई है। प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग के आंदोलन का नेतृत्व असंतुष्ट पार्टी नेता बामदेव गौतम कर रहे हैं। गौतम माओवादियों के नजदीकी माने जाते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी सरकार को 601 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई समर्थन हासिल है। उन्होने माओवादियों को चुनौती दी कि वे उन्हे संवैधानिक तरीके से पद से हटाएं।













Click it and Unblock the Notifications