यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते कर्नाटक के मंत्री का इस्तीफा

हालप्पा ने बताया, "मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को भेज दिया है।" उन्होंने अपने खिलाफ लगे इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा, "यह मेरे खिलाफ साजिश है। जांच के बाद सच्चाई उजागर हो जाएगी।" भाजपा नेता हालप्पा ने कहा कि उन्हें संदेह है कि इसके पीछे उनकी खुद की पार्टी के विधायकों का हाथ है। उन्होंने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।
कर्नाटक के प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि हालप्पा शिमोगा में अपने एक मित्र के घर रात्रिभोज के लिए गए थे। उसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत करते हुए अपने मित्र को दवाइयां लाने भेज दिया। जब उनका मित्र लौटा तो वह अपने घर की हालत वहां का दृश्य देख कर स्तब्ध हो गया। मित्र की पत्नी ने उसे बताया कि हालप्पा ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। समाचार पत्र में यह नहीं बताया गया है कि यह घटना कब की है।












Click it and Unblock the Notifications