नेपाल: माओवादियों की देशव्यापी हड़ताल शुरू

Nepal Flag
काठमांडू। नेपाल में मौजूदा प्रधानमंत्री माधव कुमार के पद से इस्तीफा ना देने पर माओवादियों ने पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल रविवार को शुरू हुई है। इससे पहले शनिवार को हजारों माओवादियों ने नेपाल की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

हड़ताल की वजह से पूरा देश प्रभावित हुआ है। शनिवार को मई दिवस के अवसर पर राजधानी काठमांडू में विपक्षी माओवादी पार्टी के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए और उन्होने प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने शनिवार को शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित किया । उन्होने माओवादियों से हड़ताल स्थगित करने और वार्ता के लिए आगे आने का आग्रह किया।

नेपाल ने कहा कि उनकी सरकार के पास संसद में बहुमत है। इसलिए वह इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने माओवादियों पर आरोप लगाया कि वे उन्हे जबर्दस्ती सत्ता से हटाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर माओवादियों का कहना है कि देश की जनता हमारे साथ है। माओवादी सांसद जनार्दन शर्मा ने कहा, "यह केवल माओवादियों का प्रदर्शन नहीं है बल्कि जनता का आंदोलन है। हम शांति चाहते हैं, नया संविधान और सत्ता में बदलाव चाहते हैं।"

माओवादी देश में नई सरकार के गठन की मांग कर रहे हैं। माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि संसद में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+