राजा का इस्तीफा मंजूर नहीं : करूणानिधि
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि ने संकेत दिया कि वे संचार मंत्री ए राजा के इस्तीफे की मांग नहीं मानेंगे। विपक्ष 2जी स्पेक्ट्रम पर चल रहे विवाद के मद्देनजर संचार मंत्री ए राजा के इस्तीफे की मांग कर रहा है। करुणानिधि ने दो टूक लहजे में कहा कि वह राजा के इस्तीफे से संबंधित खुशखबरी देने नहीं आए हैं।
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
करूणानिधि ने रविवार की सुबह दिल्ली पहुंच कर सबसे पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मुलाकात की । करुणानिधि ने उन्हें जून महीने में कोयम्बटूर में आयोजित होने वाले विश्व तमिल सम्मेलन में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रपति हमारे आमंत्रण को स्वीकार करेंगी।" इसके बाद करूणानिधि का कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात का कार्यक्रम है।













Click it and Unblock the Notifications