अजमेर दरगाह विस्फोट: एटीएस टीम गुजरात रवाना

जयपुर। राजस्थान एटीएस को संदेह है कि वर्ष 2007 में अजमेर के दरगाह शरीफ में हुए आतंकी विस्फोट की साजिश रचने वाला गुजरात में हो सकता है। राजस्थान के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इस मामले की जांच के लिए वहां एक टीम भेजी है।

देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें

एटीएस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट मामले में गिरफ्तार संदिग्ध देवेन्द्र गुप्ता ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता गुजरात में है। उन्होने बताया हमारी सूची में कुछ और संदिग्ध लोग हैं। आने वाले कुछ दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारियां भी होंगी। इस जांच में कुछ और राज्यों से तार जुड़ते नजर आएंगे।

एटीएस ने मध्यप्रदेश के शाजापुर से विष्णु प्रसाद नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है। प्रसाद को आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विष्णु का शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए दक्षिणपंथी हिंदू संगठन के सदस्य चंद्रशेखर के साथ कथित तौर पर संबंध था। चंद्रशेखर की गिरफ्तारी अजमेर से देवेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद हुई। एटीएस ने अजमेर कोर्ट से गुप्ता का नार्को परीक्षण कराने की इजाजत मांगी।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक चंद्रशेखर 12 दिन की पुलिस हिरासत में है। वह उस गुट का अहम सदस्य समझा जाता है जिसने दरगाह में बम विस्फोट कराया। एटीएस ने विस्फोट में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि देवेंद्र गुप्ता झारखंड में रहता है। गुप्ता अजमेर में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए आया था। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया, "देवेंद्र गुप्ता से पूछताछ के बाद हमें पक्का यकीन है कि विस्फोटों का मुख्य आरोपी गुजरात में रहता है। गुप्ता ने उसका नाम तक बता दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+