उत्तर भारत में हल्की बारिश, गर्मी से राहत मिली
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान का बाड़मेर इलाका सबसे गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ें
दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। शाम तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। भोपाल में 35.8, इंदौर मे 39, ग्वालियर में 39.7 और जबलपुर मे 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ें
जम्मू एवं कश्मीर में भी अगले 48 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।













Click it and Unblock the Notifications