डीयू में विकिरण का स्रोत नहीं मिला
पेंटल ने पत्रकारों से कहा, "एईआरबी के अधिकारी पहले से इस मामले में निरीक्षण करने में शामिल हैं। विश्वविद्यालय परिसर में असामान्य स्तर का विकिरण स्रोत नहीं मिला।"
उन्होंने कहा कि एईआरबी की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब डीयू की ओर से तैयार किए जा रहे हैं और सोमवार तक इसे भेज दिए जाएंगे।
एईआरबी के अधिकारियों ने शनिवार से विकिरण के स्रोतों की जांच आरंभ की। गत दिनों राजधानी में विकिरण से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि सात घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications