दिल्ली में हमले की योजना, लश्कर आतंकी गिरफ्तार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "महाराजगंज के रहने वाले उमर जारगर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है। इसके अलावा पुराने शहर में पत्थरबाजी करने का मुख्य आरोपी है।"
अधिकारी ने बताया, "वह हथियार और विस्फोटक लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है और ई-मेल के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच संपर्क बनाए रहता था।
उसने यह भी स्वीकार किया कि वह हथियार और विस्फोटक लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन पथराव करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उसने कहा कि दिल्ली में लश्कर के कुछ आतंकवादी उसके संपर्क थे, जिसकी पहचान की जानी है।
पुलिस ने उसके पास से एक सैटैलाइट फोन बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications