दुर्व्यव्यवहार के आरोपों के बाद मंत्री का इस्तीफा

इस रपट में कहा गया है कि हालप्पा ने अपने गृह जिले शिमोघा में कथित तौर पर अपने मित्र की पत्नी के साथ गलत व्यवहार किया था।

हालप्पा ने बताया, "मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को भेज दिया है।" उन्होंने अपने खिलाफ लगे इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा, "यह मेरे खिलाफ साजिश है। जांच के बाद सच्चाई उजागर हो जाएगी।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नेता हालप्पा ने कहा कि उन्हें संदेह है कि इसके पीछे उनकी खुद की पार्टी के विधायकों का हाथ है। उन्होंने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।

कर्नाटक के प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि हालप्पा शिमोगा में अपने एक मित्र के घर रात्रिभोज के लिए गए थे। उसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत करते हुए अपने मित्र को दवाइयां लाने भेज दिया। जब उनका मित्र लौटा तो हालप्पा को वहां का दृश्य देख हैरान रह गया। मित्र की पत्नी ने उसे बताया कि हालप्पा ने उनके साथ दुर्व्यव्यवहार करने की कोशिश की।

समाचार पत्र में यह नहीं बताया गया है कि यह घटना कब की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+