उप्र में जंगल राज नहीं चलेगा : मायावती
मायावती ने शनिवार को बसपा में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले तकरीबन 500 कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने का आदेश जारी किया था। रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि राज्य सरकार आपराधिक छवि वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
मायावती ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा है कि वे 13 मई से पहले आपराधिक छवि वाले अन्य नेताओं की सूची तैयार करें। उन्होंने कहा, "आपराधिक छवि वाले नेताओं के लिए बसपा में कोई जगह नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications