रूसी अंतरिक्ष मालवाहक यान आईएसएस पहुंचा
मास्को, 2 मई (आईएएनएस)। रूसी अंतरिक्ष मालवाहक यान ढाई टन सामग्री के साथ शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मिशन नियंत्रण केंद्र के प्रवक्ता वार्ली लिनदिन ने बताया कि एम-05एम यान रात करीब 10.30 बजे सफलतापूर्वक आईएसएस जा पहुंचा।
इस यान ने बुधवार रात कजाकिस्तान के बैकानूर से उड़ान भरी थी। यान अपने साथ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उनके परिजनों की ओर से भेजे गए फल, पनीर, चॉकलेट, कैंडी, पानी, फिल्मों के डिस्क, पत्रिकाएं, ईंधन और वैज्ञानिक उपकरण ले गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications