हरियाणा में पुलिसकर्मी, राजस्व अधिकारी गिरफ्तार
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी राम रूप ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "हमने नायब तहसीलदार जग राम और स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) विनोद काजल को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
उन्होंने ने बताया, "दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।"
इसके पहले पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इसे दो समुदाय के बीच दुश्मनी का मामला मान रही थी।
उल्लेखनीय है कि मिर्चपुर गांव में कुछ दबंग लोगों ने गत 21 अप्रैल को दलित समुदाय के कम से कम 15 घरों को जला दिया था। इसमें एक 70 वर्षीय व्यक्ति और उसकी विकलांग लड़की की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications