नेपाल में माओवादियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

हड़ताल की वजह से पूरे देश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। शनिवार को मई दिवस के अवसर राजधानी काठमांडू में विपक्षी माओवादी पार्टी के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए थे। शनिवार को भी माओवादियों के प्रदर्शन से जनजीवन प्रभावित हुआ था।

प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित किया और माओवादियों से हड़ताल स्थगित करने और वार्ता के लिए आगे आने का आग्रह किया।

अपने इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए नेपाल ने कहा कि उनकी सरकार के पास संसद में बहुमत है। उन्होंने माओवादियों पर खुद को सत्ता से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उधर, माओवादी सांसद जनार्दन शर्मा ने कहा, "यह केवल माओवादियों का प्रदर्शन नहीं है बल्कि जनता का आंदोलन है। हम शांति चाहते हैं, नया संविधान और सत्ता में बदलाव चाहते हैं।"

माओवादी देश में नई सरकार की गठन की मांग कर रहे हैं। माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने कहा कि संसद में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+