ग्रीस के आम लोगों से बड़े बलिदान की अपील

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टेलीविजन पर प्रसारित मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान पापेंद्रेयू ने कहा, "देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए हम सब कुछ करेंगे।"

उन्होंने समझौते को रविवार देर रात मंजूरी दिए जाने की सूचना देते हुए कहा, "तबाही से बचने के लिए हम ग्रीक नागरिक से बड़े त्याग के लिए कहा जाएगा।"

मंत्रिमंडल की बैठक के तुरंत बाद वित्त मंत्री के व्यय में कटौती के प्रस्तावों की घोषणा करने की उम्मीद है। ये कटौती प्रस्ताव अगले तीन वर्षो में 160 अरब डॉलर के कर्ज सौदे का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उपायों से सार्वजनिक क्षेत्र के वेतन और भत्ते प्रभावित होंगे लेकिन निजी क्षेत्र इससे अछूता रहेगा।

ब्रसेल्स में शनिवार को 16 देशों के यूरोजोन की बैठक में स्वीकृत कर्ज के बदले कड़े उपाय अपनाने की शर्त रखी गई।

सार्वजनिक व्यय में कटौती से संकट में घिरी देश की अर्थव्यवस्था के बचने की उम्मीद तो है लेकिन इनको लागू करना इतना आसान नहीं है। सार्वजनिक व्यय में कटौती के संकेत के बाद शनिवार को मई दिवस के अवसर पर नाराज प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+