उत्तर भारत में पारा गिरा, बारिश के आसार (राउंडअप)

उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, उप हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, और महराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में देर शनिवार हुई छिटपुट बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आई है और इससे लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर, देश के अन्य तीन महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अधिकतम तापमान 35, 37.1 और 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को शनिवार को हुई बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बलिया में 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दिन में बादल छाये रहे। शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बलियां, गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, फैजाबाद, सुल्तानपुर और रायबरेली जिलों में लोगों ने जमकर बारिश का लुत्फ उठाया।

मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ और कानपुर का अधिकतम तापमाना 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोरखपुर और वाराणसी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मिर्जापुर जिले का तापमान सबसे अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। भोपाल में 35.8, इंदौर मे 39, ग्वालियर में 39.7 और जबलपुर मे 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उधर, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा मध्य, पूर्वी और तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव आने वाला नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+