उत्तर भारत में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की आसार जताए हैं।
जम्मू एवं कश्मीर में भी अगले 48 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
उधर, दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और उससे सटे उत्तर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके अलावा दो से तीन दिनों तक लू न चलने की संभावना जाहिर की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications